Site icon Hindi &English Breaking News

भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर मण्डल पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति में शामिल

रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट–

भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर मण्डल पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास का हिमाचल प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य नियुक्ति पर युवा मोर्चा रामपुर मंडल द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हिमाचल प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा समय समय पर चलाए गए गतिविधियों एवम कार्यक्रमों में हमेशा ठाकुर दास की अगुवाई में रामपुर मण्डल अव्वल रहा है ।

इस नियुक्ति पर युवा मोर्चा रामपुर मंडल ने शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य श्री साकेश जी, विशेष युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का आभार प्रकट किया और ठाकुर दास जी को इस नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version