Site icon Hindi &English Breaking News

भाजपा ने पंद्रह बीस में किया चुनाव प्रचार

रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट।  जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी  ने ग्राम पंचायत सरपारा के बूथ सरपारा, बूथ कांधार, बूथ सीकासेरी, बूथ सुधा मै भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत  के लिए प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर कौल सिंह नेगी  ने कहा है कि  मण्डी में कंगना रनौत  के नॉमिनेशन में उमड़ा जन सैलाब ये दर्शाता है कि कंगना रनौत  इस बार बहुत भारी मतों से जीतने वाली है रामपुर भाजपा मण्डल से भी 900पार्टी कार्यकर्ता इस नॉमिनेशन में शामिल रहे थे। इस अवसर पर उत्तराखंड के ऋषिकेश से मेयर अनीता ममगई और उत्तराखण्ड प्रदेश महिला मोर्चा आईटी संयोजक अंजली रावत नैथानी महिला मोर्चा अध्यक्ष बीशना भण्डारी , विस्तारक जीवन चौहान , किशोर परमार , ग्राम केंद्र अध्यक्ष आलोक नेगी , बूथ अध्यक्ष जोबन दास , दिनेश खमराल, मस्त राम कपाटीया, नरेंद्र कुमार बूथ अध्यक्ष कंधार, बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश सुधा, मोहन सिंह बूथ सीकासेरी, नागेंद्र शर्मा व पार्टी के अन्य कारकर्ता भी शमिल रहे।अनिता ममगई ने कहा है कि महिलाओं के लिए मोदी ने  सराहनीय कार्य किए है तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण फैसले मुस्लिम महिला के लिए लिए गए है 33%आरक्षण महिलाओं के लिए आने वाले समय में दिया जायगा अगले चुनाव में हर विधानसभा में 33%महिला नज़र आने वाली है जो बहुत ही सराहनीय प्रयास है महिलाओं के लिए गैस सिलेंडर फ्री में देने का काम भी मोदी जी की सरकार मै हुआ है।

Exit mobile version