Site icon Hindi &English Breaking News

पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी का निधन

ऊना/ शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट–

हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नेे तत्त्कालीन विधानसभा क्षेत्र संतोखगढ़ (अब हरोली) से पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी के निधन पर शोक प्रकट किया है। कश्मीरी लाल जोशी का आज जिला ऊना में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

जय राम ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कश्मीरी लाल जोशी एक ईमानदार व्यक्ति थे और लोगों की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाओं को क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे।

उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हरोली (संतोषगढ़) क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी कुछ समय से राजनीति को अलविदा कर, आध्यात्म से जुड़े थे। उन के अकस्मात निधन से हरोली क्षेत्र शोक की लहर है।

Exit mobile version