निरमंड (एकता काश्यप):नव गठित निरमंड व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज स्थानीय हवेली होटल सिरकोटी में अध्यक्ष दलीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें व्यापार मंडल निरमंड के पदाधिकारियों व कार्यकारणी के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में संगठन की मजबूती व व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं व उनके हितों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक के दौरान सचिव सन्नी दनयाल ने व्यापार मंडल निरमंड के पिछले आय व्यय का ब्योरा पेश किया, जिसे सभी ने सर्व सहमति से अनुमोदित किया।बैठक में व्यापार मंडल निरमंड की नई सदस्यता ग्रहण करने का शुल्क दो सौ रुपए वह मासिक शुल्क सौ रुपए प्रति व्यापारी तय किया गया। बैठक में व्यापार मंडल निरमंड के अध्यक्ष दलीप शर्मा,महासचिव सन्नी दनयाल,उपाध्यक्ष मोहन सोनी,कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, ताबे राम,मेहर सिंह ठाकुर, जनमेंद्र सिंघा, योगेश योगी, अनिल कुमार इत्यादि ने भाग लिया।
निरमंड व्यापार मंडल की कार्यकारणी ने लिए कई अहम निर्णय:
