Site icon Hindi &English Breaking News

निरमंड में कांग्रेस की समीक्षा बैठक :बागी और भ्रष्टाचारियों पर कसे नुकेल

निरमंड। न्यूज व्यूज पोस्ट/

कुल्लू जिला के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड की विधानसभा चुनाव के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा की अगुवाई में पार्टी कार्यालय निरमंड में हुई है। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड एवं समस्त अग्रिणी संगठनों के पदाधिकारियों तथा ज़ोनल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों और सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युपेन्द्र कांत मिश्रा ने कहा कि जो भी संस्थान डी नोटिफाइड किए जा रहे है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के निर्णय बिल्कुल सही है।
आनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल की हार का ठीकरा बागियों के सर फोड़ते हुए कहा है कि जो लोग गुमराह हुए है उन्हें पार्टी में वापिस लिया जाएगा और गुमराह करने वालो को पार्टी से दरकिनार किया जाएगा।
मिश्रा ने बताया कि आनी हल्के में जो भी लंबित पड़े कार्य है उन्हें विभाग के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। उन्होंने आनी विधान क्षेत्र की जनता के लिए निरमंड में पार्टी कार्यालय खोलने तथा बारह घण्टे सेवा उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

Exit mobile version