Site icon Hindi &English Breaking News

धुंधी में सड़क पर पलटा ट्रैवलर, मुंबई के पर्यटक की मौत, 19  पर्यटक घायल

मनाली। न्यूज व्यूज पोस्ट।

मनाली-केलांग मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक टैंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है जबकि 19 अन्य पर्यटक घायल हो गए। घायलों का मनाली के अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार लाहौल घाटी में घूमने के बाद पर्यटकों से भरा ट्रैवलर (एचआर-55एपी-6911) मनाली की ओर लौट रहा था। देर शाम धुंधी के समीप चालक टैंपो ट्रैवलर पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया। इस हादसे में मुंबई के 30 वर्षीय अभिजीत पाटिल की मौत हो गई। 19 अन्य पर्यटक हादसे में घायल हो गए है। इनमें से आठ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का सिविल अस्पताल , मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का प्रा नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version