Site icon Hindi &English Breaking News

द्रोपदी मुर्मू को भारत के 15वे राष्ट्रपति बनने रामपुर भाजपा ने दी बधाई

रामपुर बुशहर । न्यूज़ व्यूज पोस्ट–द्रोपदी मुर्मू के भारत के 15वे राष्ट्रपति बनने की ख़ुशी में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बधाई देते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनायें दी,और कहा कि सभी गौरवान्वित महसूस कर रहें है!

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री मोदी का भी देश के इतिहास में पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्र पति उम्मीदवार बनाये जाने पर आभार जताया!

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जहाँ कोई भी किसी भी बड़े पद तक पहुंच सकता है,जो कि पूर्व में भी भाजपा ने कई बार साहसिक निर्णय लेकर दिखाया है!

इस दौरान विशेष रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला महासू प्रभारी संजीव कटवाल,हिमको फेड अध्यक्ष कौल नेगी,मंडलाध्यक्ष भीमसेन ठाकुर, नरेश चौहान ,ब्रिज लाल,, केवल राम बुशहरी, राम कृष्ण,विजय गुप्ता, बिषणा भंडारी , दिनेश खमराल, महेंद्र महेता,एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Exit mobile version