Site icon Hindi &English Breaking News

दस राज्यों ने लिंग अंतर प्रभावी ढंग से सुधार

दिल्ली। न्यूज व्यूज पोस्ट/

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 18 अक्टूबर, 2023 को केन्द्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 29वीं बैठक बुलाई, जो लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ लैंगिक भेदभाव के समाधान के लिए देश की प्रतिबद्धता दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर था। बैठक में प्रमुख रूप से बाल लिंग अनुपात (सीएसआर) और जन्म के समय लिंग अनुपात (एसआरबी) में गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई जिसके कारण लिंग चयन/निर्धारण और जन्म से पहले भ्रूण हत्याएं हो रही हैं।

जनसमूह को संबोधित करते हुए, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महिला-पुरूष समानता की दिशा में देश के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। नवीनतम नमूना पंजीकरण सर्वेक्षण (एसआरएस) रिपोर्ट 2020 का हवाला देते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने एसआरबी में महत्वपूर्ण प्रगति की घोष

Exit mobile version