Site icon Hindi &English Breaking News

जो पार्टी अपना नेता तय नहीं कर पाई वो देश कैसे चला पाएंगे – स्मृति ईरानी

रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —-

-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दत्तनगर में आयोजित महिला नमन सम्मेलन
में कांग्रेस पर साधा जम कर निशाना। कांग्रेस को कहा जो पार्टी अपना
नेता चुन नहीं पाई वोह क्या देश की सरकार चलाएगी। उन्होंने दत्तनगर में
प्रचार वाहनों को भी दिखाई हरी झंडी। इस से पूर्व रामपुर के दत्तनगर
सभा स्थल पहुंचने पर मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला
नमन सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रामपुर के
दत्तनगर में आयोजित महिला नमन सम्मेलन में अपने सम्बोधन में कहा
कॉन्ग्रेस बगैर दूल्हे की बारात है./ हिमाचल में भी कांग्रेस का सीएम
चेहरा कौन होगा आपसी संघर्ष जारी है। हिमचाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं
ने भी साबित कर दिया हैकि कांग्रेस में सीएम पद के दावेदार कई है।
कॉन्ग्रेस आज दिशाहीन पार्टी बनी है ,इसलिए मातृशक्ति से अपील करना
चाहती हूं। इस बार फिर से हिमाचल में भाजपा को ला कर रिवाज रिवाज बदले।
उन्होंने बताया कि आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस का नेता कौन है,
कांग्रेस ऐसी पार्टी बनी है जो अपना नेता तय नहीं कर पाई है। जो
अपनी पार्टी को कैसे चलाना है वह तय नहीं कर पाए देश कैसे चला पाएंगे।
उन्होंने बताया कि वर्षों वर्षो तक कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरा
नहीं उत्तर पाई। जनता को विकास से वंचित रखना कांग्रेस का आधार कार्ड बन
चुका है। उन्होंने बताया की राजाओ का राज अंग्रेजो के साथ खत्म राजशाही
नहीं चलने वाली। उन्होंने बताया की केंद्र सरकार और हिमाचल में जय राम
सरकार ने विक्स के क्षेत्र बुलंदियों को छुआ है। आज हर में विकास के
साथ गरीबो को घर द्वार पर स्वास्थ्य शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं मिली है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कांग्रेस को दिल्ली और हिमाचल
में माँ बेटो की पार्टी बताया। उन्होंने बताया कांग्रेस के लोग पार्टी
की बदहाली को देख पार्टी छोड़ रहे है। इस अवसर पर हिमकोफेड के अध्यक्ष कॉल
नेगी ने वर्तमान भाजपा कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यो का
व्योरा रखा। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने भी सभा को
सम्बोधित किया।

Exit mobile version