Site icon Hindi &English Breaking News

घर -घर योग की ज्योति जलाएंगे, वैदिक युग फिर से दोहराएंगे:योगी रणजीत

कांगड़ा। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—
घर -घर योग की ज्योति जलाएंगे, वैदिक युग फिर से दोहराएंगे: अभियान के अंतर्गत औषधीय गुणों से भरपूर वैदिक यज्ञ आज श्री सांई आवासीय अकादमी श्यामनगर धर्मशाला में हुआ! इस अवसर पर यज्ञ यजमान राज राणा ( अध्यक्ष, श्री सांई अकादमी, सदस्य त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम कांगड़ा) व उनकी धर्म पत्नी ने संकल्प लिया कि योगी रणजीत सिंह के सानिध्य में सभी युवाओं को वैदिक यज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश के दूर दराज़ क्षेत्रों के बच्चे व स्थानीय लोग ( महिला व पुरुष) सम्मलित रहेंगे!

इस तरह वैदिक यज्ञ प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से घर- घर यज्ञ के संकल्प को पूरा करेंगे । ताकि वैदिक मंत्रों की संस्कृति को पुनः स्थापित कर प्रदेश व देश को स्वास्थ व समृद्ध बनाएं। योगी रणजीत सिंह ने यज्ञ की महिमा का जिक्र करते हुए कहा यज्ञ केवल धर्म व कर्मकांड का विषय नहीं है ।अपितु वैज्ञानिक रूप से वातावरण को प्रदूषण मुक्त करता है।इस के अलावा सभी प्रकार के शत्रु जीवाणुओं व किटाणुओं से समस्त प्राणियों को स्वास्थ्य एवम समृद्धि देने वाला पुण्य कार्य है। इस लिए सभी नागरिक योग व यज्ञ को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं ।

Exit mobile version