Site icon Hindi &English Breaking News

खनेरी अस्पताल में 24 घंटे होंगे निशुल्क टैस्ट,

रामपुर बुशहर । न्यूज व्यूज पोस्ट __रामपुर के खेनेरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा प्रसार में डायलिसिस मशीन लगने से चार जिलों के मरीजों को मिलेगा लाभ। हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह ने लैब और डायलिसिस की सुविधा को किया जनता को समर्पित
अब रामपुर के खनेरी अस्पताल में लोगों को 24 घंटे निशुल्क टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं अब डायलिसिस के मरीजों को भी अस्पताल में बेहतर सेवाएं मिलेगी। इसके लिए शनीवार को हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह ने लैब और डायलिसिस मशीन को जनता को समर्पित किया। यहां पर तीन मशीनें लगाई गई है, जिसके बाद यहां आने वाले मरीजों को चंडीगढ़ व शिमला की तर्ज पर सुविधा एवं लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं आधुनिक लैब में 110 टेस्ट बिल्कुल मुफ्त में होंगे। शनीवार को अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को सबसे पहले स्वागत किया। अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डा0 प्रकाश डरोच ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल पहनाई। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने लैब को विधिवत उदघाट्न किया। जिसके बाद वह डायलिसिस केंद्र में पहुंचे। जहां पर उन्होंने तीन मशीनों को जनता को समर्पित किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि पहले डायलिसिस के लिए मरीजों को शिमला या फिर चंडीगढ़ जाना पड़ता था। जिस कारण गरीब लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब रामपुर में ये सुविधा शुरू होने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं टेस्ट सुविधा शुरू होने से लोगों को अब बाहरी प्राईवेट लैब में पैसे नहीं गंवाने पड़ेगे।
बाक्स-
40 लाख से सुधरेंगे अस्पताल के शौचालय
काफी लंबे समय से अस्पताल के शौचालयों की स्थिति खराब चल रही थी। जिसे अब जल्द ठीक कर दिया जाएगा। इन शौचालयों की 40 लाख की लागत से मुरम्मत होगी। ये जानकारी हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इस मामले को सरकार के समक्ष रखा था। जिसे तुरंत स्वीकृत कर दिया गया है।
ये रहे मौजूद –
मंडल अध्यक्ष भाजपा रामपुर कुलवीर खुंद, हिमफेड के निदेशक नरेश चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल चंद, ज़िला महासू महामंत्री विजय गुप्ता , भाजपा जिला महासू की उपाध्यक्षा सुषमा मखैक, एमएस खनेरी डा0 प्रकाश डरोच, जगदीश मेहता, पार्षद स्वाति बंसल, विजय गुप्ता, दिनेश खमराल व अस्पताल प्रबंधन सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version