शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—एबीवीपी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री एवम आर्यव्रत एडुकेशनल एन्ड चेरिटेबल सोसाइटी के चेयर मेन कौल नेगी को हिमाचल प्रदेश राज्य कॉपरेटिव फेडरेशन का सरकार ने चेयरमैन बनाया है। कॉपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष का पद अक्टूबर से रिक्त था। रत्न सिंह पाल के त्यागपत्र के बाद फेडरेशन के अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था। कौल नेगी मूल रूप से किन्नौर के तरंडा पंचायत के नन्सपो ग़ांव के रहने वाले है। लेकिन अब वे शिमला ज़िला के रामपुर के वार्ड नम्बर 5 खोपड़ी के स्थायी निवासी है। कौल नेगी की नियुक्ति से युवाओं में खुशी है।खास कर छात्र संगठन एबीवीपी में उत्साह है।