Site icon Hindi &English Breaking News

कुल्लू के सैंज क्षेत्र के बेकर गांव की 40 दुकानें व 30 मकान ढह गए।

कुल्लू। न्यूज व्यूज पोस्ट/

कुल्लू जिला के सैंज क्षेत्र में पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ की चपेट में आने से बेकर गांव में 40 दुकानें व 30 मकान ढह गए। बाढ़ से 200 बीघा से अधिक भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला कुल्लू का एरियल सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने मणिकर्ण, मनाली, कुल्लू, सैंज घाटी का हवाई दौरा किया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत राहत देने के बारे में निर्देश जारी किए। पत्रकारों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सैंज घाटी में बहुत नुकसान हुआ है लेकिन किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। सरकार की ओर से सैंज में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए एक करोड़ की राहत राशि जारी की गई है। गौर रहे कि सैंज से पांच किलोमीटर पीछे तलाड़ा गांव के समीप सैंज घाटी के बेकर गांव का बाढ़ ने अस्तित्व ही खत्म कर दिया है। 200 बीघा से अधिक जमीन और 30 घरों का पूरी तरह से नामोनिशान मिट गया है। इसके अलावा सैंज बाजार की 60 फीसद दुकानें भी पिन पार्वती में बाढ़ आने के कारण बह गई हैं।

Exit mobile version