Site icon Hindi &English Breaking News

किन्नौर मे पोषण माह के तहत एनीमिया के प्रति जागरूकता अभियान

रिकांगपिओ  22 सितम्बर / न्यूज़ व्यूज पोस्ट —
जिला कार्यक्रम अधिकारी (एकीकृत बाल विकास योजना) विनोद कुमार गौतम ने बताया कि किन्नौर जिला में पोषण माह के तहत एनीमिया के प्रति जागरूक करने हेतु जिले में एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोहे की कढाई में खाना पकाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होेनें बताया कि लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से हमारे भोजन में आयरन की मात्रा बढ जाती है। जिससे खून की कमी से सम्बन्धित रोग नहीं होते तथा स्वास्थय अच्छा रहता है।
     उन्होनें बताया की इस अभियान के तहत जिला के लोगों को विभाग के सोशल मिडिया अकाउंट डी0पी0ओ किन्नौर के माध्यम से  दिनांक 21 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक लोहे की कढाई में खाना पकाने व उस से होने वाले फायदे के बारे में लघु फिल्म के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
उन्होनें बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों खासकर महिलाओं को एनीमिया के प्रति जागरुक करना है।

Exit mobile version