Site icon Hindi &English Breaking News

किन्नौर में पहाड़ से गिरते पत्थरों ने बोलेरो को बनाया निशाना, डॉक्टर सहित तीन लोग बाल-बाल बचे

किन्नौर: न्यूज व्यूज पोस्ट।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में करछम डैम O Point शीलती के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार को NH-5 पर अचानक पहाड़ से चट्टानें खिसकने लगीं, जिससे एक चलती बोलेरो गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। बोलेरो में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल थे, जो CHC अस्पताल भवानगर में कार्यरत हैं। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और डॉक्टर को चोटें आई हैं।

बाल-बाल बचे सवार, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा तेजी से गिरते पत्थरों के कारण हुआ, जिससे NH-5 पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायलों को सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

किन्नौर जिला लगातार भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थरों की घटनाओं का गवाह बन रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम खराब होने पर सफर टालने की अपील की है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा से पहले प्रशासन से जानकारी लेना जरूरी है।

Exit mobile version