रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —-
–शिमला जिला के रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय रेड
क्रास मेले के दौरान विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों से जुडी
प्रदर्शनीय लोगो तक सकारात्मक सन्देश पहुँचाने में निभा रही है
महत्वपूर्ण भूमिका। स्थानीय विलुप्त प्राय जैविक उत्पादों व् बीजो के
महत्व का स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाये दे रही है ज्ञान। उधर
भवन एवं अन्य सनिर्माण कामगार बोर्ड प्रदेश में कामगारों को किस तरह कर
रहा है मदद प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया जागरूक। बोर्ड कामगारों के
बच्चो शिक्षा व विवाह से ले कर बुढ़ापा पेंशन तक की दे रही सुविधा।
– शिमला जिला के रामपुर में जिला स्तरीय दो दिवसीय रेड क्रास
मेले के दौरान विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनीय ने
लोगो तक सकारात्मक सन्देश पहुँचाने में एहम रोल अदा किया । स्थानीय
विलुप्त प्राय जैविक उत्पादों व् बीजो के महत्व एवं उपयोगिता का स्वयं
सहायता समूहों से जुडी महिलाओ ने बारीकी से जानकारी दी । स्वयंसहायता
समूहों की महिलाओ ने अपने उत्पादों और फसलों के बीज प्रदर्शनी में ला कर
बताया की कौन सी फसल किस बीमारी में फायदेमंद है। इस अनाजों में कौन से
पोषक तत्व होते है। निरोग और लम्बा जीवन जीने के लिए जैविक व् पोषक तत्व
से युक्त स्थानीय फसलों से तैयार पकवानो को बढ़ावा देने की बात कही। उधर
रेड क्रास मेले में दूर दराज से आये लोगो को भवन एवं अन्य सनिर्माण
कामगार बोर्ड की ओर से जागरूक किया गया। बताया गया की मनरेगा मज़दूर हो
या ठेकेदार का साल में 90 दिन मज़दूरी पूरी करने पर बोर्ड की ओर से बच्चो
की पढाई , शादी और बुढ़ापा पेंशन तक दिया रहा है।-स्वयंसहायता समूह की महिला एवं पंचायत प्रधान कलेड़ा मझेवटी
प्रोमिला मेहता ने बताया हम ने प्रदर्शनी लगाई है उस में जो बीज रखे गए
है वो विलुप्त होते अनाज के बीज है। वे इस प्रदर्शनी के द्वारा लोगो को
जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। और बताया जा रहा है की इन पारम्परिक
फसलों में औषधीय गुण व् पौष्टिकता की जानकारी दी जा रही है। आज जो
बीमारियां बढ़ रही है इस का कारण पारम्परिक फसलों का त्याग है.
भवन एवं अन्य सनिर्माण कामगार बोर्ड रामपुर लेबर ऑफिस कार्यालय
की पपी बिस्ट ने बताया उन के कार्यालय में पंजीकरण के बाद सरकार की ओर से
कई सुविधाये दी जा रही है। उन्होंने बताया की मनरेगा मज़दूर हो या
ठेकेदार का 90 दिन मज़दूरी पूरी करने पर बोर्ड में पंजीकरण किया जा सकता
है। उन्होंने कहा कामगार का पंजीकरण के बाद जीवन भर से ले कर मौत पर भी
सरकार आर्थिक मदद दे रही है। कामगार के बच्चो की पढाई , शादी और बुढ़ापा
पेंशन तक दिया रहा है।