Site icon Hindi &English Breaking News

एसजेवीएन ने आपदा राहत कोष के लिए  2.55 करोड़ किया अंशदान

शिमला । न्यूज व्यूज पोस्ट/

एसजेवीएन ने आपदा राहत कोष के लिए दो करोड़ पचपन लाख की राशि अंशदान के रूप में हिमाचल सरकार को दिए है। निगम के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने निगम की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए आपदा राहत कोष-2023 के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 2,55,00,000 रुपये की राशि के चेक प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version