Site icon Hindi &English Breaking News

आप से कांग्रेस को फर्क नही: शुक्ला

शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस सक्रिय हुई है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कांग्रेस की जीत तय है और, आम आदमी पार्टी से कांग्रेस को फर्क नही पड़ेगा।
नगर निगम व विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी रणनीति बनाने को लेकर शिमला में मंथन शुरू हो गया है। बैठक के लिए कांग्रेस हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला पहुँचे। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को कोई ताकत हरा नही सकती। नगर निगम व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीतेगी।
राजीव शुक्ला ने कहा कि सोलन, पालमपुर नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। धर्मशाला नगर निगम में अगर तोड़ फोड़ न कि जाती तो कांग्रेस की जीत तय थी। उन्होंने कहा कि नगर निगम व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत निश्चित है। आम आदमी पार्टी के आने से कोई फर्क नही पड़ता। ऐसी छोटी मोटी ताकते वोट काटने के लिए आती रहती है। केजरीवाल हर राज्य में जाते रहते हैं कांग्रेस को इससे फर्क नही पड़ता।
प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है सोनिया गांधी ने बैठक कर सबके विचारों को सुना है। कांग्रेस हाइकमान ही इस पर फैसला लेगा

Exit mobile version