Site icon Hindi &English Breaking News

आपदा प्रबन्धन को ले कर नोगली में पूर्वाभ्यास

रामपुर बुशहर –विशेषर नेगी —-

-किसी भी संभावित आपदा की तैयारियों को ले कर नोगली सतलुज नदी
किनारे मैगा मॉकड्रिल का किया आयोजन। जिस में स्थानीय प्रशासन के साथ
आईटीबीपी , एनडीआरएफ , एसएसबी ,सीआईएसएफ , पुलिस होमगार्ड , स्वास्थ्य
विभाग  और स्थानीय समुदाय ने लिया हिस्सा।  इस दौरान आपदा की स्थिति में
किस तरह  आपसी सामजस्य से किस तरह  त्वरित राहत एवं बचाव कार्य को दिया
जा सकता है  रूप रेखा की तैयार।–आपदा प्रबंधन को लेकर के आज रामपुर के नोगली  में उपमंडल स्तरीय
मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस  दौरान किसी भी आपदा की स्थिति में किसी
तरह  त्वरित राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया जा सकता है। सभी विभागों
और सुरक्षा एवं सहयता एजेंसियों की संयुक्त  पूर्वाभ्यास किया गया , ताकि
भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में सभी संबंधित एजेंसियां तत्परता से
अपने दायित्वों का निर्वहन  कर सकें। इस दौरान विभिन्न  तरह के आपदाओं के
दौरान कौन सी संस्था क्या दायित्व निभाएगी पूर्वाभ्यास कर दर्शाया गया।
खास कर  बाढ़ किस स्थिति में कैसे बचाव एवं राहत कार्य किये जा सकते है
एनडीआरएफ ने सतलुज नदी में पूर्वाभ्यास कर बताया।

 -एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया आज मेगा मॉक ड्रिल का
राज्य सरकार व डीडीएमए द्वारा  दिए गए निर्देश के अनुसार किया गया।
उन्होंने कहा रामपुर उपमंडल की  भौगोलिक स्थिति विकत है।  यहां
प्राकृतिक आपदाओं का ज्यादा प्रभाव रहता है। खासकर बाढ़ की स्थिति रहती
है और पहले भी ऐसे आपदाएं हुई है। इन बातों को देखते हुए विभिन्न
पैरामिलिट्री फोर्सज और अन्य विभागों ने इस में शामिल होकर  पूरा प्रयास
किया। इस के आयोजन का मकसद अपनी तैयारियों को सुनिश्चित करना था।

– एनडीआरएफ के निरीक्षक दीपक ने बताया आज मॉक ड्रिल में   सभी
एजेंसियों ने हिस्सा लिया और उन्हें भी जो दायित्व दिया गया था उसका
उन्होंने  मॉकड्रिल कर दर्शाया।   उन्होंने कहा  किस तरह से बाढ़ आदि की
स्थिति में बचाव कार्य किया जा सकता है।  उसको दर्शाया गया। उन्होंने कहा
कि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत एनडीआरएफ को सूचित करे  ताकि
नुकसानी को कम से कम किया जा सकता सके।

Exit mobile version