Site icon Hindi &English Breaking News

आईटीबीपी ने सरदार पटेल के जन्मोत्सव को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया

ज्यूरी। न्यूज व्यूज पोस्ट/

43 वीं वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल ज्यूरी द्वारा देश की सुरक्षा एकता और अखंडता के लिए दिए गये योगदान के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे वाहिनी मुख्यालय ज्यूरी में तैनात
समस्त जवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में सर्वप्रथम चंदन सिहं भण्डारी सेनानी 43 वी वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने जवानों को बताया कि राष्ट्र निर्माण , उत्थान राष्ट्र सुरक्षा, एकता एवं अखंडता के लिए पटेल का योगदान अविस्मरणीय रहा है। साथ ही सेनानी
ने सभी से आह्वान किया कि हमें सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र हित में
अपना सर्वोपरि योगदान देना चाहिए। इस दौरान सेनानी 43वीं वाहिनी
द्वारा समस्त अधिकारियों अथवा सैनिकों को शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान वाहिनी मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें वाहिनी के
जवानों व स्थानिय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Exit mobile version