अमपुर बुशहर — प्रेम राज —रामपुर बुशहर उपमंडल के दत्तनगर में आज भाजपा मंडल रामपुर बुशहर के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से अमेठी में आम लोगों सहित महिलाओं ने वर्षों से नेहरू-गांधी परिवार की पारिवारिक सीट पर काबिज कांग्रेस के ‘युवराज’ राहुल गांधी को हराया, उसी तरह इस बार रामपुर बुशहर में भी 71 वर्ष के सूखे को समाप्त कर यहां पर राजा- रानी के शासन को समाप्त कर कमल का फूल उगाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां पर महिलाओं ने भारी संख्या हाजिरी लगवाई है, इससे साफ तौर से बदलाव की लहर झलकती है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने जिस तरह से पिछले 4 वर्षों में रामपुर के सामान्य व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए काम किया है, वह आज तक नहीं हो पाए । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता के स्वास्थ्य के बारे में कभी नहीं सोचा। जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, 10 करोड़ से अधिक परिवार अब आयुष्मान भारत के तहत आ गए हैं, जहां उन्हें 5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और हिमाचल में 4.37 लाख परिवार इस लोकप्रिय योजना के तहत कवर किए गए हैं। बिलासपुर में एम्स, ऊना में पीजीआई सेंटर, नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क और ऊना में बल्क ड्रग पार्क दिया।
अमेठी के युवराज के बाद रामपुर के राजकुमार की बारी -स्मृति
