शिमला, न्यूज व्यूज पोस्ट,
राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता में अभ्युदय सिंह चंदेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही अभ्युदय ने राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। युवा खिलाड़ी के इस प्रदर्शन ने न केवल खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि प्रदेश के कुश्ती क्षेत्र में एक नई उम्मीद भी जगाई है।
अभ्युदय की इस उपलब्धि पर कोच, परिवार और खेल विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। माना जा रहा है कि यदि यही लय बरकरार रही तो आने वाले समय में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।