रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —
-शिमला जिला के रामपुर में कांग्रेस ने महिला
सशक्तिकरण सम्मेलन के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन । हिमाचल कांग्रेस
अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार चंद माह की मेहमान। महिला
सम्मेलन के बहाने कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की 3 जून की
रामपुर में आयोजित जन सभा का दिया जवाब। इस जनसभा में विधानसभा में
विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत शिमला ग्रामीण के विधायक
विक्रमादित्य सिंह, रामपुर के विधायक नन्द लाल, रोहडू के विधायक मोहन
लाल ब्रागट, महिला कांग्रेस के अध्यक्षा जैनब चंदेल आदि ने भी किया
सम्बोधित। और जनता से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मांगे बोट।
-शिमला जिला के रामपुर में कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
के बहाने शक्तिप्रदर्शन किया। इस सशक्तिकरण सम्मेलन में मंडी की सांसद
एवं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने रामपुर और ननखड़ी
की 350 महिला मंडलो को पचास लाख और रामपुर के विधायक नंद लाल ने 20 लख की
घोषणा की और ग्रांट संबंधी पत्र पंचायतो के माध्यम से महिलामंडलो को सौपे। इस
दौरान कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा लोगों ने मन बना लिया है
,अब लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। हर क्षेत्र में भाजपा सरकार फेल हुई
है। अब भाजपा सरकार चंद दिनों की मेहमान है। उन्होंने कहा लोगो के दिलों
में भाजपा के प्रति भारी रोष है। महंगाई ,बेरोजगारी से लोग तंग है।
लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने रामपुर से आगामी विधान सभा चुनाव में
वर्तमान विधायक नंदलाल को जीता कर कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की लोगो
से अपील की।



हिमाचल विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर
आरोप लगाया कि हिमाचल की भाजपा सरकार पर्चा बेचने वाली सरकार है।
नौकरियां बेचने वाली सरकार ,सौदेबाजी करने वाली सरकार है। ऐसे में यह
सरकार किसी का शुभचिंतक नहीं हो सकती है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में
कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करेगी।
कर्मचारी लंबे समय तक अपना समूचा जीवन सरकारी सेवा में लगाता है और जब वह
रिटायर होता है। इसलिए उनके सम्मान के साथ समझौता नहीं हो सकता।
उन्होंने आउटसोर्स सिस्टम को भी कांग्रेस सत्ता में आते ही बंद करने की
बात कही। और कहा जीवन भर कोई भी कर्मचारी आउटसोर्स नहीं चल सकता है।
सरकार पैसा दे रही है उसे से ठेकेदार और दलाल खा रहे है। कांग्रेस की
सरकार आएगी तो दलालों को बीच से निकालेंगे और सीधा पैसा सरकारी खजाने
से लोगों को मिलेगा। एक नियमित समय के बाद उन्हें सरकारी नियमित सेवा में
लाने का विशेष अधिकार दिया जाएगा। कांग्रेस कर्णमूल को भी बहाल कर
एकमुश्त नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही हर
विधायक को महिला मंडलो के लिए एक लाख रूपये ग्रांट देने का अधिकार दिया
जाएगा। कांग्रेस पार्टी पूरे रोड मैप के साथ आ रही है। मुकेश
अग्निहोत्री ने हिमाचल के मुख्य मंत्री जयराम पर आरोप लगाया कि हवाई
पट्टी बना नहीं सके, जिसका उन्होंने एक ख्वाब देखा था। उनको
प्रधानमंत्री से हिमाचल दौरे के दौरान पैकेज लेना चाहिए था. अब 3 महीने
सरकार के रह गए हैं 3 महीने में तो टॉयलेट नहीं बनता। वर्तमान भाजपा
सरकार हवाई पट्टी क्या बनेगी। उन्होंने कहा शराब के ठेके 4 साल से
नीलाम नहीं किए 3 हजार करोड़ एक्साइज ड्यूटी का नुकसान हो गया वह पैसा
किस की जेब में जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने अपराध की बात करते
हुए कहा भाजपा ने 80 हजार हिमाचलियों पर मुकदमे दर्ज कर दिया। वर्तमान
प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 15 सो रेप हुए और 500 कत्ल हुए। हिमाचल
प्रदेश में हर 3 घंटे में एक आदमी सड़क दुर्घटना में मर रहा है।
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा भाजपा
सरकार सरकारी तंत्र के संयोग से मुख्य मंत्री की सभाओ में भीड़ जुटाकर
वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। यह हिमाचल प्रदेश की सभ्यता व
संस्कृति नहीं है। लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब हिमाचल की जनता 2022 के
विधानसभा में देगी ,तब पता चलेगा कि वह कितने पानी में है.
. उन्होंने भाजपा का एजेंट बन कर काम करने वाले अधिकरियों को भी चेताया।