Site icon Hindi &English Breaking News

हिमाचल सरकार द्वारा न्यू पैंशन स्कीम के तहत 2009 के संशोधन को लागू करने पर जताया आभार

शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—–

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने हिमाचल सरकार द्वारा न्यू पैंशन स्कीम के तहत 2009 में केंद्र द्वारा किये गए संशोधन को हिमाचल प्रदेश में लागू करने के लिए आभार व्यक्त किया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, जिलो के अध्यक्ष, प्रान्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिमाचल सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जय राम सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा कर दिया है। हैरानी जताते हुए प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि आज कुछ संगठन सरकार के खिलाफ कर्मचारी विरोधी का राग लप रहे हैं। यह ओल्ड पेंशन बन्द करवाने में इन संगठनों का हाथ है क्योंकि तब यह महाराज महाराज करते थे। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि जो कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रहे है यह काम बिगाड़ू संगठन है। केंद्र ने अपनी नोटिफिकेशन में अधिकतम उम्र 50 वर्ष रखी है परंतु जय राम सरकार ने इसे 58 कर दिया है। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। जय राम सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों की ग्रेच्युटी को भी डबल कर दिया है। जो कोई भी सरकार नही कर पाई। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने कहा कि जिन लोगो ने जब प्रदेश के कर्मचारियों की रीढ़ 4/9/14 को बंद कर दिया, प्रदेश के कर्मचारियों पर राइडर लगवाया, तब यह उस सरकार की गोदी में बैठे थे। आज गलियों में घूम कर सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों सहित आम जनता का हमेशा हित किया है। इसलिए ऐसे भगोड़े नेताओं से बचना चाहिए। जिनको इनके संगठनों ने निकाल कर बाहर कर दिया।वह कर्मचारियों का क्या भल्ला करेंगे।

Exit mobile version