Site icon Hindi &English Breaking News

हिमाचल मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल, कोविड पर 31 को निर्णय

शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—हिमाचल के मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल में बदलाव की आशंकाएं बढ़ गई है।। मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावनाओं से इनकार नही किया है। स्वयं मुख्य मंत्री जी राम ने भी कहा हैकि पांच राज्यों के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल बारे शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। उधर बढ़ते कोरोना के संक्रमण पर भी हिमाचल केबिनेट की 31 जनवरी को होने वाली बैठक में अहम निर्णय लिए जा सकते है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मुलाकात की है और प्रदेश के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की है। केंद्रीय नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फ़ेरबदल कर सकता है ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है।

Exit mobile version