भाबानगर : न्यूज़ व्यूज पोस्ट– ——स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कोर टीम की बैठक वीडियो कांफ्रेंस द्वारा भाबानगर मुख्यालय से संपन्न हुई। जिसमें स्वर्णिम हिमाचल द्वारा जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया । जिला कांगड़ा प्रभारी पद पर मुनीश कुमार, जिला अध्यक्ष पद पर देवराज, महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर हंसराज डोगरा, मुख्य सलाहकार पद पर मनदीप सिंह राणा, सलाहकार पद पर मोनिका कोंडल, महताब सिंह, संगठन सचिव पद पर इंदर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर रेनू कुमारी, मीनू देवी, आशा कौशल, मस्त राम, सह सचिव पद पर रवि गुलेरिया, करतार सिंह, प्रचारक पद पर सोनल कुमारी, नीतू देवी, शमशेर सिंह, संसार चंद तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर वंदना देवी, उपविंदर सिंह, सुशीला देवी को प्रदेश टीम की ओर से मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी निक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई है तथा यह सभी पदाधिकारी जिला कांगड़ा में स्वर्णिम हिमाचल के सभी सदस्यों को साथ लेकर स्थानीय शासन प्रशासन के साथ मिलकर अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी व समाज सेवा की भावना से करेंगे।
नवनियुक्त जिला प्रभारी मनीष कुमार तथा अध्यक्ष देवराज ने अपनी तथा जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेहता, प्रदेश महासचिव कपिल डोगरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौरभ चौहान, प्रदेश वरिष्ठ प्रचारक अनुज शर्मा, प्रदेश सलाहकार उमा ठाकुर, राजेश चंदेल, सुषमा चंदेल तथा प्रदेश कोर कमेटी का उन्हें नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया।