Site icon Hindi &English Breaking News

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने मनाया 105 वां बर्थडे

किन्नौर / विशेषर नेगी—–स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने अपने घर मे
मनाया 105 वां बर्थ डे। इस मौके पर उन के परिजनों के साथ  थे ज़िला
प्रशासन के अधिकारी। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के  कल्पा निवासी
श्याम सरन नेगी है स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता।

-स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने आज अपने
परिवार के सदस्यों व जिला  किन्नौर प्रशासन  के साथ अपना 105 वां जन्मदिन
मनाया। श्याम सरन नेगी ने  किन्नौर के कल्पा स्थित घर मे  केक काट कर
मनाया जन्म दिन।  डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने केक खिला कर उन्हें
जन्मदिन की बधाई दी।
जिला प्रशासन  ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का 105वां जन्मदिन
मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए थे। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर  जिला के
कल्पा गांव के श्याम सरन नेगी ने  हिन्दुस्तान की आजादी के बाद हुए लोक
सभा के लिए  मतदान में सब से पहले मतदान  किया था।  देश में 1952 में हुए
लोक सभा चुनाव हेतु मतदान हिमाचल प्रदेश के जनजातीय ज़िलों में विकट
परिस्थितियों के कारण 1951 में ही कराये गए थे। मास्टर श्याम सरन नेगी ने
मतदान ड्यूटी निभाने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचने के लिए मतदान समय से
पहल मतदान किया था।  ताकि वह  अपनी ड्यूटी वाले  पोलिंग बूथ पर मिलो दूर
पैदल चल  कर पहुंचे। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक  ने प्रथम मतदाता श्याम सरण
नेगी को बधाई दी तथा उनके भविष्य के लिए स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सभी किन्नौरवासी सौभाग्यशाली हैं कि
स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी किन्नौर जिला से संबंधित
हैं। वे न केवल किन्नौर, प्रदेश बल्कि देश की शान हैं । सभी के लिए
प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि श्याम सरण नेगी ने स्वतंत्र भारत
में अब तक हुए सभी चुनाव जिनमें लोक सभा, विधान सभा व पंचायत चुनाव शामिल
हैं हर बात मतदान कर देश के निर्माण में मत के महत्व को दर्शाया है।
इस अवसर पर उनके साथ परिवार के सदस्यों सहित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक,
पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता
आदि  उपस्थित थे।

Exit mobile version