रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट। सिग्मा स्कूल ऑफ़ साइंस रामपुर बुशहर में तुलसी पूजन कार्यक्रम व रंगोली प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारम्भ में तुलसी पूजन किया गया। पूजन के उपरांत हवन किया गया। विद्यालय के महाप्रबंधक अतुल टंडन ने तुलसी पूजन के उपरांत बच्चों का मार्ग दर्शन किया।उन्होंने पुरातन काल से सनातन संस्कृति में तुलसी माता के पूजन की महात्वता को वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जोड़ कर बच्चों को बताया। प्रबंधक महोदय ने पाश्चात्य सभ्यता के बड़ते असर पर चिंता व्यक्त की।प्रबंधक महोदय ने कहा कि सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस आधुनिक वैज्ञानिक व सामाजिक शिक्षा के साथ धार्मिक ,सांस्कृतिक व आध्यात्मिक शिक्षा विभिन्न माध्यमों के द्वारा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है, ताकि सांस्कृतिक धरोहर को बचाया जा सके। सिग्मा स्कूल बच्चों को अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए प्रेरित किया। इस अभिभाषण के उपरांत बच्चों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण भजन व माता की भेंटे प्रस्तुत की।
भजन कीर्तन के उपरांत विद्यालय महाप्रबंधक , प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्य द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। विद्यालय चार सदनों में विभाजित है। रंगोली स्पर्धा सदन वार करवाई । अवलोकन दौरान सदन अध्यापकों व बच्चों ने उनके द्वारा बनाई गई रंगोली का विवरण प्रस्तुत किया।बच्चों द्वारा रंगोली के द्वारा कृष्णा,तुलसी माता व सरस्वती माता का चित्रण किया गया।
