Site icon Hindi &English Breaking News

साथी द हेल्पिंग हैंड संस्था बेसहारा पशुओं की बनी मददगार

रिकांगपिओ। न्यूज़ व्यूज पोस्ट–

किन्नौर जिला में साथी द हेल्पिंग हैंड नामक संस्था बेसहारा पशुओं की सहायता के लिए आगे आई है। नकारा होने के बाद बेसहारा सड़कों पर मरने के लिए छोड़े गए पशुओ को आश्रय देने के लिए वे लगातार प्रयासरत है। ऐसे लावारिस छोड़े गए पशु या तो सड़क हादसे का शिकार होते हैं या जंगली जानवर इन्हें अपना शिकार बना लेते हैं या फिर बीमारी से अपना दम तोड़ देते हैं। वे इन बेसहारा पशुओं का सहारा बन कर साथी दा हेल्पिंग हैंड संस्था पिछले 5 वर्षों से निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है ।
इस संस्था द्वारा बेसहारा पशुओं का इलाज किया जाता है वह सर्दियों के समय में पशुओं को चारा व बसेरा देने का काम किया जा रहा है इसके अलावा इस संस्था द्वारा आवारा कुत्तों का भी इलाज किया जा रहा है । उन्होंने कल्पा में भी एक वैकल्पिक गौशाला का निर्माण किया है जहां पर 40 के करीब आवारा बेसहारा पशुओं को चारा व उनका देखरेख इस संस्था द्वारा किया जा रहा है। अब इस संस्था द्वारा पोवारी कैंची के पास एक गोशाला का निर्माण किया जा रहा है जहां पर बेसहारा पशुओं का इलाज के साथ उन्हें चारा देने काम किया जाएगा। साथी द हेल्पिंग हैंड संस्था में विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी सहित सिविलियन भी जुड़े हैं। रविवार के दिन संस्था के सदस्यों द्वारा पोवारी के समीप वैकल्पिक गोशाला निर्माण का कार्य जोरो से चलाया तथा सभी सदस्य मिलजुल कर कार्य करते हुए देखें गए।
संस्था के सदस्य बलदेव बिष्ट ने बताया कि जिला में आवारा व वेसहारा को छत मिल सके इसके लिए संगठन द्वारा पवारी कैंची के पास एक शैड का निर्माण किया जा रहा है तथा इस संगठन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ साथ सिविल लोग भी जुड़े है जिन्होंने आवारा पशु वेसहारा न मरें इसलिए निस्वार्थ भाव से उनकी सेवा करने का संकल्प लिया है । उन्होने कहा कि इस शैड के निर्माण के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं तथा शैड बनने पर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित पवारी, कल्पा व कड़छम आदि स्थानों पर जितने भी आवारा पशु हैं जोकि खासकर सर्दियों के मौसम में बेसहारा होने के कारण सड़कों पर ही दम तोड़ देते हैं उनको यहां रखा जाएगा। यही नहीं यहां पर बीमार आवारा पशुओं का उपचार भी संगठन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने तेलंगी पंचायत प्रधान से भी अपील करते हुए कहा है कि आने वाली ग्राम सभा की बैठक में संगठन को तेलंगी के पास भी गौ सदन के निर्माण के लिए एन ओ सी दी जाए ताकि वहां भी एक बड़े गौ सदन का निर्माण कर सकें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों से भी इस गौ सदन के निर्माण के लिए संगठन के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Exit mobile version