Site icon Hindi &English Breaking News

सराहन को वन विश्राम गृह व बशल कंडा सड़क -राकेश पठानियाँ

रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी

वन मंत्री खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राकेश पठानिया ने
रामपुर के शिंगला गाँव  में सुनी मन की बात। इस  दौरान  उन्होंने  कहा
देश के प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले व
अन्य सकारात्मक  मामलों को मन की बात के माध्यम से  दूरदराज ग्रामीणों तक
पहुंचा कर लोगो में भर रहे है उत्साह।   उन्होंने बताया  कोरोना  महामारी
से  लड़ने में पूरी दुनिया में भारत का नाम हुआ रोशन।वन खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राकेश पठानिया ने रामपुर
के शिंगला गाँव में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान उन्होंने
लोगों को बताया कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं ,
उसके बाद देश में अभूतपूर्व बदलाव आया है।  उन्होंने बताया कि आज मन की
बात में प्रधानमंत्री मोदी ने साइंस एन्ड टेक्नोलॉजी से लेकर स्पेस  और
युवाओं खिलाड़ियों  तक को  जोड़ा और उनकी उपलब्धियों को देश की जनता के
सामने  रखते हुए उन्हें प्रेरित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज
देश का नाम  पूरी दुनिया में ऊंचा कर  दिखाया दिया है। आज हम सब यह महसूस
कर रहे हैं कि हमारा देश भारत तेजी से बदल रहा है , तेजी से आगे बढ़ रहा
है।  यह तभी संभव हो पाया है। उन्होंने बताया  पिछले 8 साल से मोदी  के
सरकार ने देश को बेहतर ढंग से चलाएं और खासकर पिछले 2 सालों में जो
कोरोनावायरस पूरी दुनिया में एक  विपदा  के रूप में खड़ी हुई थी। लेकिन
उस लड़ाई को लड़ने में जिस तरह से हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री ने
काम किया  उस के देश का नाम दुनियां में ऊंचा हुआ है। जहाँ  हमारा देश
अंतिम श्रेणी में खड़ा खड़ा हुआ  करता था  और  कोई महामारी  आये तो उस की
दवा  पहुंचने में 20 से 25 वर्ष लगते थे।  लेकिन वर्तमान देश के
प्रधानमंत्री के प्रयासों से साडे 8 माह के भीतर  कोरोना  महामारी की दवा
को तैयार  कर पूरी दुनिया को भारत देश की क्षमता का अहसास कराया। इस से
पूर्व मंत्री ने सराहन का भी दौरा किया। उन्होंने लोगो की मांग पर सराहन
से बशल कण्डा फारेस्ट सड़क के निर्माण के लिए दस लाख और सराहन में वन
विश्राम गृह निर्माण की भी घोषणा की।  ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा
दिया जा सके।  मन की बात को सुनने के बाद   मंत्री ने शिंगला गाँव में
लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सूना।  इस दौरान उन के साथ संजय
गुलेरिया  उपाध्यक्ष नेशनल सेविंग एडवाजरी बोर्ड , कौल  नेगी हिमकोफेड के
अध्यक्ष भी मौजूद थे। हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल  नेगी ने कहा वर्तमान
सरकार के कार्यकाल में रामपुर के हर क्षेत्र में काम हुआ है।  हाली ही
में मुख्य मंत्री के रामपुर दौरे के दौरान अनेको घोषणाएं हुई जिन में
शिंगला में संस्कृत कॉलेज खोलना भी शामिल है।

मंत्री राकेश पठानियां ने  बताया कि भारतीय जनता पार्टी का
कार्यक्रम है की पार्टी कार्यकर्ता, हर मंत्री हर विधायक व  चेयरमैन गांव में  अलग-अलग स्थानों में जाकर   हर पोलिंग बूथ में  मन की बात को  साथ
सुनने का प्रयास करें। वे  निजी दौरे में थे और इस दौरान  रामपुर के
शिंगला  गांव में मन की बात सुनी। उन्होंने बताया कि वनों में आग की
घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भविष्य में  ड्रोन तकनीक को  इस्तेमाल करने
की तयारी है  ताकि वनों को  आग की घटनाओ से बचाया जा सके।  उन्होंने
बताया कि इस बार  अधिक गर्मी और दो माह में सूखा  अधिक पड़ने के कारण
आगजनी की घटनाएं बढ़ी है।

Exit mobile version