रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट।
रामपुर बुशहर के सराहन के समीप घराट की रहने वाली नेहा नेगी बनी हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी। आज मौखिक साक्षात्कार के अंतिम दिन निकले परिणाम में हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी के एक पद के लिए हुए साक्षात्कार में नेहा नेगी ने बाजी मारी है। नेहा नेगी के पिता मंगल सिंह नेगी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सेवारत है। जबकि उनकी माता लीला ग्रहणी है। नेहा नेगी की दसवीं तक की शिक्षा आईटीबीपी केंद्रीय विद्यालय सराहन बोंडा से हुई। उस के बाद जमा दो की पढ़ाई डीएवी लकड़ बाजार शिमला से की। जबकि स्नातक तक की पढ़ाई डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 चंडीगढ़ से तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से की है। नेहा नेगी के हिमाचल प्रशासनिक सेवा में चुने जाने पर परिजन व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। नेहा नेगी ने बताया कि मंजिल तक पहुंचाने के लिए दृढ़ निश्चय, कठिन परिश्रम की जरूरत होती है । अनुशासन में रहकर मेहनत करते रहेंगे तो मंजिल अपने आप कदमों को चूमती है। उल्लेखनीय है की हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के लिए प्रिलिमिनरी टेस्ट एक अक्तूबर 2023 को हुए थे, उस के बाद मुख्य परीक्षा 13 से 19 दिसंबर 2023 तक । इस परीक्षा को पास करने के बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग से तीन लोगो में प्रतिस्पर्धा थी। 4 से 6 मार्च 2024 तक हुए पर्सनल में नेहा नेगी ने बाजी मारी है। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के कुल नौ पदों में से पांच पद अनारक्षित वर्ग के लिए थे ,जबकि एक हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति एक हिमाचल प्रदेश के आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए । आज निकले परिणाम में अनारक्षित वर्ग में अनमोल, हिमानी, अनुभव तंवर, कार्तिकेय डोगरा, करणवीर सिंह, अनुसूचित जनजाति वर्ग में नेहा नेगी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में योगेश कुमार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए हैं