Site icon Hindi &English Breaking News

सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट बना समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत।

रामपुर बुशहर  / विशेषर नेगी

-रामपुर का सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट बना समाज के लिए
प्रेरणास्त्रोत।  दर्जनों  गरीब व असह्य युवतियों के विवाह करा कर समाज
मे सहयोग और भाईचारे का दे रहा है सन्देश। ट्रस्ट द्वारा आज भी एक गरीब
कन्या का विवाह कर समाज में  सहयोग व भाईचारे का दिया संदेश।

– शिमला जिला के रामपुर  स्थित सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट
विभिन्न सामाजिक सेवा व् सहयोग से जुड़े कार्यो में भागीदारी  निभा कर
लोगो  को भाई चारा और परोपकार का संदेश दे रहा है।  पिछले कुछ वर्षो में
22 से अधिक गरीब व् असह्य युवतियों का विवाह का खर्चा स्वयं उठा कर विधि
विधान से शदियां करा रहा है।  इतना ही नहीं कन्या को कमी महसूस न हो इस
लिए यथा श्रदा सामान भी परम्परानुसार  दिया जाता है। ताकि ऐसे गरीब और
अनाथ हुए बेटियां अपने आप को अकेलापन या असह्य महसूस न करे। विश्वहिंदू
परिषद द्वारा संचालित  सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट  कोविड काल में   प्रशासन
की हर सम्भव मदद कर गरीब एवं अप्रवासी मज़दूरों के हर जुगि झोपडी तक
पहुंचा है। इस के अलावा हर वर्ष मुफ्त आई केम्प आदि लगा कर जनसेवा में
सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।

–सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के महासचिव  विनय शर्मा ने बताया कि
ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास जो विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित है
,समाज सेवा से जुड़े कार्यों में लगातार प्रयास कर रहा है।  ऐसे  सेवा से
जुड़े कार्यों के लिए  ट्रस्ट का वर्ष भर का कलैंडर रहता है। सत्यनारायण
मंदिर ट्रस्ट गरीबों  व् असहाय युक्तियों की शादी  के इलावा स्वास्थ्य
शिविरों   व अन्य सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता है.
समाज में ऐसे व्यक्ति जो किन्हीं कारणों से  आर्थिक रूप से असमर्थ है
विवाह का सारा खर्चा ट्रस्ट के द्वारा वहन किया जाता है। इसमें समाज के
लोगों का भी सहयोग लिया जाता है।  ताकि उन्हें  अपनेपन का एहसास हो।
उन्होंने बताया की ट्रस्ट ने कुछ वर्षो में 22 युवतियों का विवाह कराया
है।

-विश्व हिंदू परिषद के विष्णु शर्मा ने बताया कि  सत्यनारायण
मंदिर द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह  कराया जाता है। इसमें स्थानीय लोगों
का भी सहयोग लिया  जाता है और समय-समय पर ऐसे आयोजन करा कर लोगो में
सकारात्मक संदेश पहुंचने का प्रयास हो रहा है

Exit mobile version