Site icon Hindi &English Breaking News

शलखर, लियो, चांगो, व नाको में बाढ़ से क्षतिग्रस्त कूल्हों व पेयजल योजनाओं को 50 लाख

रिकांगपिओ  23 जुलाई । न्यूज़ व्यूज पोस्ट-


किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल की ग्राम पंचायत शलखर, लियो, चांगो, व नाको में कुछ रोज पूर्व आई बाढ़ से सिंचाई कूल्हों व पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान हुआ है। इस बात की जानकारी आज हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से आज इन कूल्हों व पेयजल योजनाओं की मुरम्मत तथा पुनःबहाली के लिए जल शक्ति विभाग को लगभग 50 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है ताकि क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई कूल्हों व पेयजल योजनाओं की तत्काल मुरम्मत सुनिश्चित बनाकर इन्हें पुनःबहाल किया जा सके । इस के अलावा प्रभावित किसानों व बागवानों को अपने सेब बागीचों व अन्य नकदी फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा बाढ़ से हुए नुकसान का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष भी रखा गया है तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version