हिमाचल प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों में पुरुषों से ज्यादा हैं महिला मतदाता है और 2019 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या एक लाख 91 हजार 213 बढ़ी है।
हिमाचल में 11 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां इस बार महिलाएं ही जीत या हार तय करने वाली हैं। ताजा आंकड़ों में इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से आगे निकल गई हंै। सभी 11 सीटों पर पुरुषों और महिलाओं के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि इन सीटों पर कितनी महिलाएं वोट देने पहुंचती हैं, यह भी देखने वाली बात होगी।
फिलहाल, हिमाचल में 11 सीटों पर लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की चाबी महिलाओं के हाथ में रहेगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने 14 मई तक नामजद होने वाले सभी मतदाताओं को इस बार मतदान का अधिकार दिया है और जो ताजा आंकड़े निकल कर सामने आए हैं, उनमें 56 लाख 45 हजार 545 मतदाता इस बार वोट दे पाएंगे। इस आंकड़े में महिलाओं की संख्या 27 लाख 97 हजार 209 है, जबकि पुरुष मतदाता 28 लाख 48 हजार 301 हैं। कुल आंकड़े में भले ही पुरुष मतदाताओं की संख्या 51 हजार 92 ज्यादा है, लेकिन विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से नजर दौड़ाएं, तो जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, लाहुल-स्पीति, नाचन, मंडी, बल्ह, सरकाघाट, किन्नौर, हमीरपुर, नादौन और घुमारवीं में महिला मतदाता ज्यादा हैं। खास बात यह है कि पांच साल में तीन लाख 15 हजार 391 मतदाता बढ़े हैं। इनमें आधे से ज्यादा महिलाएं हैं।
80 फीसदी मतदान छूने का लक्ष्य
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि इस बार 80 फीसदी मतदान का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए महिला मतदाताओं को बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए घर से निकलना होगा। निर्वाचन विभाग लगातार यह प्रयास कर रहा है