Site icon Hindi &English Breaking News

लक्ष्मी दास दिल्ली काँगड़ा कोआपरेटिव बैंक  के चेयरमैन बने

                                                           नई दिल्ली । न्यूज़ व्यूज पोस्ट———-
देश की राजधानी दिल्ली में हिमाचलियों द्वारा संचालित काँगड़ा कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के वार्षिक चुनाबों में खादी और ग्रामोद्योग  कमीशन के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी  दास को  2022 -2025  के लिए सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुने गए। वे काँगड़ा जिला के गांब ऊझे डाकघर बाथू टिपरी के मूल निवासी हैं।  दिल्ली सरकार की देख रेख में सम्पन्न हुए चुनाब में काँगड़ा जिले के चंगर क्षेत्र  के गांव कंडी ढोलरा के आर के शर्मा को सर्व सम्मति से वाईस चेयरमैन चुन लिया गया । वे हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं। इस बार निदेशक मण्डल के पद के लिए सीधे मतदान करवा कर कुल 11 सदस्यों को चुना गया। राजधानी दिल्ली में हिमाचलियों द्वारा संचालित काँगड़ा कोआपरेटिव बैंक राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा सहकारी बैंक है । काँगड़ा कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड  दिल्ली में वर्ष 1972 से कार्यरत है ,और राजधानी दिल्ली में इसकी  12 शाखाये हैं। दिल्ली में रहने वाले 45 हज़ार मूल हिमाचली इस बैंक के प्रभावी सदस्य हैं ।
 राजधानी दिल्ली में रहने वाले हिमाचली मूल के लोगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में यह बैंक  प्रभावी भूमिका अदा करता है /बैंक की आधिकारिक वेबसाइट —https://www.kangrabank.com/

Exit mobile version