रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी ……–ग्रामीण लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन
के तहत रामपुर में दिया जा रहा है प्रशिक्षण। इस दौरान पशुपालन विभाग
की ओर से महिलाओं को पशुपालन के नवीनतम तकनीक और वर्तमान समय में फैली
लम्पी बीमारी से निपटने का भी दिया जा रहा है ज्ञान। प्रशिक्षण में
विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आम ग्रामीण कैसे उठा सकते है किया जा रहा
है जागरूक । …पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत रामपुर
में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए छह दिवसीय
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि ग्रामीण महिलाएं आधुनिक
तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए पशुपालन कर सके। इस के साथ साथ उन्हें
विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। इस
दौरान पशुओं में फैल रहे लम्पी चरम रोग के प्रति भी सजग कराया जा रहा है।
इस रोग से बचाव कैसे सम्भव है और अगर रोग फ़ैल जाए तो कैसे उपचार करना है
उन्हें पशुशालाओं में ले जा कर प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। डॉ राकेश ठाकुर ने बताया पशुपालकों को रामपुर में छह दिवसीय
प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है और इसमें पशुपालकों को विभाग द्वारा
कौन.कौन सी गतिविधियां चलाई जा रही है जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें
सरकारी योजनाओ की जानकारी जा रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय
पशुधन मिशन के द्वारा गांव गांव में स्वरोजगार रोजगार के साधन तैयार
करना है। प्रशिक्षण के लिए आई जिन्ना देवी ने बताया कि वह पशु सखी है।
राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत प्रशिक्षण में वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम
से पशुपालन के तकनीक बताये जा रहे है। इससे हमें काफी लाभ हुआ और यह भी
बताया जा रहा है पशुओं की कौन सी नस्ल अच्छी है उन्हें फील्डिंग कैसे
करे। बीमारी की सूरत में कैसे उपचार करे।
प्रशिक्षण के लिए आई कीरता देवी ने बताया रामपुर में 6 दिन का
प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें कृषि व पशु सखियाँ भी शामिल है।
प्रशिक्षण के इन 6 दिनों में विभिन्न विभागों के अधिकारी आएंगे और
सरकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। पशुपालन विभाग के
चिकित्स्कों ने गाय के रखरखाव और गाय की बीमारियों के बारे में बताया।
यह भी बताया गाय किन कारणों से बीमार होती है और कैसे उनका उपचार किया
जाना चाहिए। गाय को कहां रखा जाना चाहिए कैसे इसकी देखभाल होनी चाहिए।