Site icon Hindi &English Breaking News

रामपुर में महिला मंडल मिलन कार्यक्रम का आयोजन

रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट— महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर द्वारा महिला मंडल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रामपुर व ननखड़ी की महिला मण्डलो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा 15000रु प्रति महिला मण्डल को आज उपमंडलाधीकारी नागरिक रामपुर व DSP रामपुर द्वारा राशि वितरित की गई । इस कार्यक्रम में हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी का भी सवागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी रामपुर के मण्डल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर व हिम्फेड के निदेशक नरेश चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष बिशना भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर महिला मोर्चा महामंत्री गुड़ी भारती , अनीता लकटु , पार्टी के दोनों महामंत्री, श्याम लाल गुप्ता , जीया लाल जियाँन, जीया लाल लम्बरदार , भी मौजूद रहे।

Exit mobile version