रामपुर बुशहर । न्यूज़ व्यूज पोस्ट–भाजपा मंडल रामपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष कुकबीर खुंद की अध्यक्षता में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामपुर, भाजपा युवा मोर्चा रामपुर और आई टी विभाग भाजपा रामपुर व भाजपा सोशल मीडिया रामपुर की बैठक संपन्न हुई।
इस विशेष बैठक में मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता को आगामी विधानसभा चुनावों को एक जुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस बैठक में भाजपा मंडल रामपुर के उपाध्यक्ष रोशन डोगरा, उपाध्यक्ष ईश्वर नेगी,मंडल महामंत्री अनील चौहान,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोपाल बंसल, अनुसूचित जाती मोर्चा महामंत्री अशोक कुमार ,युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा , युवा मोर्चा महामंत्री केसरी दत्ता , आई टी विभाग संयोजक हेमराज कश्यप , सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा और मोर्चो व प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।