शिमला जिला के रामपुर उप मंडल के सरपारा पंचायत के मलोआ के जंगल में आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। ग्राम पंचायत प्रधान सरपारा मोहन लाल कपाटिया ने बताया कि आग शुक्रवार को दिन के समय लगी। जिसकी चपेट में एक स्थानीय महिला के आने से उसकी मौत हो गई है। महिला की पहचान तीला मणी निवासी उम्र करीब 70 साल है। उन्होंने बताया कि महिला कैसे आग की चपेट में आ गई। इसकी अभी तक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।