रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट/
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड रामपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा दत्त शर्मा के पिता चेत राम शर्मा के हाल ही में हुए आकस्मिक निधन पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रामपुर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने कहा कि स्व०श्री चैतराम राम शर्मा एक उच्च कोटि के विद्वान रहे तभा इस दुख की घड़ी में समूचा कर्मचारी वर्ग शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। संवेदनाएं प्रकट करने वालों में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड रामपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र कायत, महासचिव कर्ण गुप्ता, मुख्य सलाहकार धनसुख कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, संगठन सचिव यशपाल वर्मा, प्रेस सचिव संतोष खौष, उप प्रधान संगीता मेहता, हरकला, उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी शर्मा व सुलोचना सहित कई पदाधिकारी है ।