Site icon Hindi &English Breaking News

मुख्य मंत्री 3 को रामपुर में करेंगे 121 करोड़ की घोषणाएं एवम शिलान्यास

रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी ——–

– हिमाचल के मुख्य मंत्री 3 जून को रामपुर विधानसभा क्षेत्र में
121 करोड़ की करेंगे शिलान्या और उद्घाटन। रामपुर भाजपा ने 3 जून को मुख्य
मंत्री के दौरे को ले कर तैयारियां शुरू की जोरो पर। हिमकोफेड के अध्यक्ष
कॉल नेगी ने बताया रामपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  करेंगे  42 करोड़
के विभिन्न उद्घाटन और  78 करोड़ के शिलान्यास।  कॉल  नेगी ने बताया
वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में रामपुर  विधानसभा हल्के में 45 हजार
से अधिक लोगो को मिला है सरकारी योजनाओ का लाभ।

 – हिमाचल के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर 3 जून को रामपुर का
दौरा कर करीब 121  करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्य मंत्री के
दौरे को ले कर रामपुर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। हिमकोफेड  के
अध्यक्ष कौल नेगी ने बताया मुख्य मंत्री 3 जून को रामपुर के पाट बँगला
मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  इस दौरान मुख्य मंत्री 42 करोड़ की
विभिन्न तैयार योजनाओ का उद्घाटन करेंगे जब की 78 करोड़ के शिलान्यास।
उन्होंने बताया वर्तमान भाजपा सरकार के  कार्यकाल  में करीब 75 हजार
मतदाता संख्या वाले रामपुर विधान सभा हल्के में 45 हजार से अधिक लोग
सरकारी योजनाओ का किसी न किसी रूप में लाभ ले चुके है। उन्होंने बताया
मुख्य मंत्री से रामपुर दौरे के दौरान रामपुर  में पुलिस अधीक्षक स्तर के
अधिकारी को बिठाने की मांग रखी जाएगी।  उन्होंने कहा रामपुर व् आस पास
का  क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। क्षेत्र में सतलुज
बेसिन पर देश की सब से बड़ी भूमिगत 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी सहित तीन
जल विद्युत परियोजनाएं है।  वैसे भी  प्रशासनिक  उपमंडल रामपुर और
कुमारसैन दोनों  रामपुर पुलिस उपमंडल के   अधीन   आते है जबकि निरमंड और
आनी  प्रशासनिक उपमंडल भी  रामपुर से निकट है।  ऐसे में  रामपुर  को
पुलिस जिला बना कर इस चारो उपमंडलों को जोड़ा जा सकता है।  कौल नेगी ने
कहा  रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे कार्य जो अधर में थे , उन्हें भी
गति दी जाएगी। लोगों से भी उन्होंने अपील की कि वह इस सभा में अधिक से
अधिक  उपस्थिति दर्ज करे।

Mukhy.

Exit mobile version