Site icon Hindi &English Breaking News

मुख्य मंत्री ने 124 करोड़ की रामपुर की घोषणाएं

रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —-हिमाचल के मुख्य मंत्री  जय राम ठाकुर का रामपुर हेलीपेड
पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत।  दर्जनों की संख्या में लोग तोरणद्वार लगा
कर ग्रामीण लोगो ने मुख्य मंत्री  स्वागत।  इस दौरान लोगो ने मुख्य
मंत्री के समक्ष अपने अपने क्षेत्र की रखी समस्याएं। उस के बाद मुख्य
मंत्री पहुंचे रामपुर के पाट बँगला मैदान।  वहां से मुख्य मंत्री ने 42
करोड़ के उद्घाटन और 82   शिलान्यास।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रामपुर हेलीपैड पहुंचने पर
भाजपा नेताओं एवं पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों तथा महिला
मंडलों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के
जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी। उसके बाद
मुख्यमंत्री रामपुर लोक निर्माण विभाग के रामपुर खोपड़ी स्थित परिधि गृह
पहुंचे। मुख्यमंत्री धर्मशाला से वायु मार्ग द्वारा शिंगला हेल्पलाइन
पहुंचे। मुख्य मंत्री ने रामपुर पाट बँगला मैदान से भारी संख्या में
उपस्थित जनसभा को सम्बोधित किया।  इस दौरान उन के साथ मंत्री सुरेश
भरद्वाज , विधायक बलवीर चौहान , हिमकोफेड के अध्यक्ष कॉल नेगी , वन निगम
के उपाध्यक्ष सूरत नेगी आदि भी मौजूद थे।
i: हिमाचल के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने आज रामपुर पाट बांगला मैदान
से रामपुर  विधानसभा क्षेत्र के
124  करोड़ के शिलान्या और उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  करीब 42 करोड़
के विभिन्न उद्घाटन और 82  करोड़ के शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री जयराम
ठाकुर ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश का सम्मान विकास किया
है ग्रामीण दूरदराज के हर परिवार तक सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को
पहुंचाने का सफल प्रयास हुआ है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  रामपुर विधानसभा हल्के के लिए पाट बांग्ला
मैदान से 124 करोड रुपए की के शिलान्यास व उद्घाटन  किए।  इस के  साथ साथ
तीन पशु औषधालय ,दो उप तहसील ,एक संस्कृत कॉलेज, एक प्राथमिक पाठशाला को
माध्यमिक पाठशाला स्त्रोत करने , एक विद्युत उपमंडल खोलने  व रामपुर
प्राथमिक पाठशाला को उत्कृष्ट पाठशाला घोषित किया।   उन्होंने लोगों से
कहा   लोगों की हर मांगों को पूरा करने का  वे प्रयास कर रहे हैं,   ताकि
प्रदेश का समग्र विकास हो, दूरदराज बैठा व्यक्ति भी सरकारी योजनाओं व
कार्यक्रमों का लाभ ले सके. लेकिन उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि
लोग भी अपनी विचारधारा बदलकर   भाजपा का साथ दें और आने वाले विधानसभा
चुनाव में रामपुर से भाजपा प्रत्याशी को जीता कर प्रदेश में भाजपा की
सरकार बनाने में मदद करें।

Exit mobile version