Site icon Hindi &English Breaking News

मुख्य मंत्री का रामपुर दौरा फ्लॉप शो : कांग्रेस

रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —-

-हिमाचल के मुख्य मंत्री के दो रोज पूर्व के रामपुर दौरे को
कांग्रेस ने कहा फ्लॉप शो। रामपुर ब्लाक कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर
बताया मुख्य मंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी मशीनरी का हुआ
दुरूपयोग। उन्होंने कहा हिमाचल में विकास का श्रेय जाता है हिमाचल के छह
बार मुख्य मंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को।

– मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दो रोज पूर्व के रामपुर दौरे को
कांग्रेस ने फ्लॉप शो करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा केवल कोरी
घोषणाऐ करने तक ही सीमित है और जो उद्घाटन पत्रिकाएं लगाई जा रही है वह
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के कामो की है। भाजपा विकास के नाम पर
केवल कांग्रेस सरकार के समय की पुरानी पत्रिकाएं हटाकर नई पत्रिकाएं
चिपकाने तक सीमित है। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस ने आज रामपुर में पत्रकार
वार्ता कर मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में किए गए रामपुर दौरे को चुनावी
स्टंट बताया। रामपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा
मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी मशीनरी का जमकर
दुरुपयोग किया गया। पंचायत सचिवों खंड विकास कार्यालय की अन्य मशीनरी
व् आंगनवाड़ी आदि सभी को भीड़ जुटाने के लिए लगाया गया था। उन्होंने
शहरी विकास एवं कानून मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा हाल के ननखड़ी दौरे
के दौरान की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया और कहा कि भाजपा के लोग झूठ
बोलने में माहिर है। जिस तरह से एक वरिष्ठ मंत्री ने ननखड़ी में जनता के
बीच विकास को लेकर जो बातें कही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया अफसोस इस बात का है कि मंत्री ने
अपने संबोधन में यह कहकर लोगों को हैरान कर दिया कि कांग्रेस सरकार के
कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। वर्मा ने कहा मंत्री को
ज्ञात होना चाहिए की पूर्व मुख्य मंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जो
रामपुर क्षेत्र से ही थे विकास और जनसेवा की भावना के कारण ही हिमाचल के
6 बार मुख्यमंत्री रहे। उन्हें आधुनिक हिमाचल निर्माता के नाम से जाना
जाता है और उनके रहनुमाई में हर क्षेत्र के विकास में उनका योगदान रहा
है। लेकिन भाजपा नेताओं के काले चश्मे के आगे विकास दिखता नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस तरह से भाजपा नेता लोगों को गुमराह कर केवल
राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते है। उन्हे विकास से कोई लेना देना नहीं।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं तो बाजपाई सक्रिय होकर झूठी घोषणाओं के
साथ लोगों को झांसे में लेने की कोशिश करते है।

Exit mobile version