Site icon Hindi &English Breaking News

महिला वकील और तहसील कल्याण अधिकारी निकले चिट्ठा तस्कर

चिट्ठा तस्करी के मामले में हिमाचल पुलिस ने एक महिला वकील को भी किया है गिरफ्तार। पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह के मामले में तहसील वेलफेयर ऑफिसर के बाद महिला वकील को लपेटे में लिया है। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर अभी 25 महिलाएं रडार पर है। महिला वकील को पुलिस ने बुधवार को शोघी बैरियर से पकड़ा है।
पुलिस ने संदीप शाह के साथ बैंक खातों के लेनदेन के मिले सुबूतों के बाद यह कार्रवाई आरंभ की है। इस मामले में अभी तक पुलिस तीन महिलाओं की गिरफ्तारी कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह में काफी संख्या में महिलाएं नशा तस्करी के मामले में संलिप्त पाई गई हैं। पुलिस इनके खिलाफ तथ्यों को जुटाने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया को पूरी कर रही है। इस मामले में एक पुलिस कर्मी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस अभी तक इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस शाह से जुड़े बैंक खातों की जांच में अभी तक 5 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी जुटा चुकी है जबकि अभी कई बेनामी खातों की जांच जारी है।
पुलिस का साफ संदेश है, जो नशा फैलाएगा, जेल जाएगा- पुलिस प्रमुख शिमला संजीव कुमार गांधी के अनुसार शहर में नशा तस्करी के गिरोह में महिलाओं की भी बड़े पैमाने पर संलिप्तता पाई गई है। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह की जांच में इसको लेकर अहम सुबूत पुलिस के हाथ चढ़े हैं। पुलिस ने इस गिरोह के 36 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। संदीप शाह के साथ बैंक खातों और डिजिटल तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 25 महिलाओं की पहचान की है, जिनकी नशा तस्करी में बड़े स्तर पर संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब इन महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सुबूत जुटा रहा है। बुधवार को इसी तरह के मामले में पुलिस ने ढली की रहने वाली अंवतिका को गिरफ्तार किया है।। पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह के मामले में तहसील वेलफेयर ऑफिसर के बाद महिला वकील को लपेटे में लिया है। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर अभी 25 महिलाएं रडार पर है। महिला वकील को पुलिस ने बुधवार को शोघी बैरियर से पकड़ा है।
पुलिस ने संदीप शाह के साथ बैंक खातों के लेनदेन के मिले सुबूतों के बाद यह कार्रवाई आरंभ की है। इस मामले में अभी तक पुलिस तीन महिलाओं की गिरफ्तारी कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह में काफी संख्या में महिलाएं नशा तस्करी के मामले में संलिप्त पाई गई हैं। पुलिस इनके खिलाफ तथ्यों को जुटाने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया को पूरी कर रही है। इस मामले में एक पुलिस कर्मी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस अभी तक इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस शाह से जुड़े बैंक खातों की जांच में अभी तक 5 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी जुटा चुकी है जबकि अभी कई बेनामी खातों की जांच जारी है।
पुलिस का साफ संदेश है, जो नशा फैलाएगा, जेल जाएगा- पुलिस प्रमुख शिमला संजीव कुमार गांधी के अनुसार शहर में नशा तस्करी के गिरोह में महिलाओं की भी बड़े पैमाने पर संलिप्तता पाई गई है। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह की जांच में इसको लेकर अहम सुबूत पुलिस के हाथ चढ़े हैं। पुलिस ने इस गिरोह के 36 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। संदीप शाह के साथ बैंक खातों और डिजिटल तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 25 महिलाओं की पहचान की है, जिनकी नशा तस्करी में बड़े स्तर पर संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब इन महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सुबूत जुटा रहा है। बुधवार को इसी तरह के मामले में पुलिस ने ढली की रहने वाली अंवतिका को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version