Site icon Hindi &English Breaking News

मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से किसानों में खुशी

नाहन। न्यूज़ व्यूज पोस्ट— प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर फिर शुरू हुआ है। गुरुवार को सिरमौर जिले में ऊंचाई वाले इलाकों के बाद मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। इस से क्षेत्र में पर्यटक भी आकर्षित हुए हैं। साथ ही मध्यवर्ती क्षेत्रों में सेब और लहसुन, मुख्य फसलों के साथ अन्य फसलें भी अच्छी होने की उम्मीद है। बीती रात्रि जिले भर में बारिश होती रही। ताजा बर्फबारी से किसान और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बर्फ खेतों और बाग बगीचों के लिए संजीवनी मानी जा रही है। सिरमौर जिले के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हल्की बर्फ वरदान बन कर आई है। कफोटा, बोहल और शिलाई की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ पड़ी है। हालांकि सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों हरिपुरधार, नोहराधार और चूड़धार आदि क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। उधर कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ पढ़ने से किसान और भगवान खुश हैं। इतनी बर्फ को भी खेतों में खड़ी फसलों और फलदार पौधों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है।

बाइट – पर्यटक

Exit mobile version