Site icon Hindi &English Breaking News

मझेवली के मार्शल नेगी का सैनिक स्कूल में चयन

रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट।

शिमला जिला के रामपुर उप मंडल के अंतर्गत आने वाले मझेवली गांव के मार्शल नेगी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल हुए है।  मार्शल नेगी के पिता सुभाष नेगी ने बताया कि मार्शल नेगी का इ.काउंसलिंग के पहले राउंड में सैनिक स्कूल कपूरथला पंजाब के लिए चयन हुआ है। मार्शल नेगी ने पाँचवी तक प्रारंभिक शिक्षा डी.पी.एस झाख़डी से की है। मार्शल जिला शिमला के जवाहर नवोदय ठियोग की परीक्षा मे भी 21वें स्थान पर रहा और चयन हुआ है । और इसी के साथ ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में (239/300) अंक लेकर ऑल इंडिया लेवल पर (10570) वें स्थान प्राप्त किया। और सैनिक स्कूल की इ.काउंसलिंग के पहले ही राउंड में कपूरथला पंजाब के लिए चयनित हुआ। मार्शल नेगी की कड़ी मेहनत की वजह से मार्शल नेगी का चयन दोनों जगह हुआ है । मार्शल नेगी के पिता सुभाष नेगी एक सरकारी स्कूल में अध्यापक है। मार्शल नेगी की यह उपलब्धि परिवार स्कूल अध्यापकों व ग्राम वासियो के लिए गर्व की बात है।

Exit mobile version