भाबा नगर। रमन शर्मा—-भावानगर में व्यापार मंडल दोफाड़ नाराज व्यापारियों ने खड़ा कर दिया समानांतर व्यापार मंडलभावानगर किन्नौर जिले के भावानगर व्यापार मंडल की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने समानांतर व्यापार मंडल खड़ा कर दिया है। इससे भावानगर व्यापार मंडल दोफाड़ हो गया है। वैसे तो इन व्यापारियों ने कुछ दिन पहले ही समानांतर व्यापार मंडल का गठन किया था। नए व्यापार मंडल का नाम महेश्वर व्यापार मंडल रखा गया है। व्यापारियों ने इसका खुलासा व्यापार मंडल का पंजीकरण करवाने के बाद पत्रकार वार्ता में किया है। इसके साथ ही भावानगर में दो व्यापार मंडल आमने सामने हो गए हैं। नए व्यापार मंडल में जगत सिंह नेगी को अध्यक्ष और विनोद नेगी को महासचिव और महेंद्र ठाकुर का कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। जबकि राजेंद्र गुलेरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष, सुशीला नेगी को उपकोषाध्यक्ष, दिनेश कपिल को सहसचिव, अमर लाल को मुख्य सलाहकार, शिव कुमार को कानूनी सलाहकार, पवन कुमार को संगठन सचिव, जसमन को लेखाकार, पवन नेगी को कार्यालय सचिव, विनोद कुमार को प्रैस सचिव, इसके अलावा आयोध्या नेगी, बंसत नेगी, राम पदम, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इमरान, सतीश कुमार, रोनक बोमजेन, हाकम चंद और मनोहर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।भावानगर व्यापार मंडल के कानूनी सलाहकार शिव कुमार नेगी ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा ना तो व्यापारियों को ना ही प्रशासन और पंचायत को विश्वास में लिया जा रहा। इससे नाराज लगभग 37-40 व्यापारियों ने पुराने व्यापार मंडल से इस्तीफा देकर नए व्यापार मंडल के गठन करने पर विचार विमर्श किया। जिसके परिणामस्वरूप एकमत होकर व्यापारियों ने नए व्यापार मंडल का गठन किया है। उन्होंने कहा कि इस व्यापार मंडल का मकसद सभी को साथ लेकर व्यापारियों की समस्याओं का हल करना और सामाजिक कार्यों में व्यापार मंडल की भूमिका को सुनिश्चित करना है।
भावानगर में व्यापार मंडल दोफाड़
About the author
Related Articles
Top News
Advertising
Categories
Search
Check your twitter API's keys
Advertising
Top News
यहां नव वर्ष पर देवता भी मनाते है बर्थडे
January 01, 2022
किन्नौर में 15 से किशोरों का टीकाकरण
January 02, 2022
तेलगाना से काज़ा पहुंचा नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप के लिए दल
January 02, 2022
Check your twitter API's keys
Ads
Weather
Cairo
May19 07:41
- Humidity 83%
- Pressure 1019
- Winds 4.63mph
now
20℃
-
Tue May20sky is clear
- HI/LO: 33/18℃
- Humidity: 19
- Pressure: 1015
- Winds: 9.14
-
Wed May21sky is clear
- HI/LO: 34/18℃
- Humidity: 23
- Pressure: 1014
- Winds: 8.73
-
Thu May22sky is clear
- HI/LO: 35/18℃
- Humidity: 25
- Pressure: 1012
- Winds: 7.17
-
Fri May23sky is clear
- HI/LO: 37/20℃
- Humidity: 18
- Pressure: 1012
- Winds: 10.58
-
Sat May24sky is clear
- HI/LO: 39/22℃
- Humidity: 15
- Pressure: 1010
- Winds: 9.96
-
Sun May25sky is clear
- HI/LO: 40/23℃
- Humidity: 16
- Pressure: 1007
- Winds: 6.52
Check your twitter API's keys