Site icon Hindi &English Breaking News

भारत लेने वाला नहीं देने वाला भारत बन गया है: जे पी नड्डा

रामपुर बुशहर। विशेषर नेगी।

 भाजपा  राष्ट्रीय  अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस के गढ़  एवं मंडी
लोक सभा हलके के कांग्रेस प्रत्याक्षी विक्रमादित्य सिंह के गृह क्षेत्र
रामपुर  में की चुनावी सभा की ।  रामपुर के ननखड़ी में आशा से बढ़ कर उमड़ी भीड़
को देख नड्डा हुए खुश।  उन्होंने कहा  रामपुर क्षेत्र में उन के राजनैतिक
जीवन में इतनी भीड़ कभी नहीं देखी।  इस से साफ़ जाहिर है की रामपुर की जनता
इस बार कंगना को लोक सभा भेजने के मूड में है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
जगत प्रकाश नड्डा आज मंडी लोकसभा हल्के के तहत शिमला जिला के रामपुर मंडल
के ननखड़ी पहुंचे। ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम से भाजपा प्रत्याशी कंगना
रनौत को भारी मतों से जीत कर लोकसभा भेजने कि लोगों से अपील की।भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा अब भारत पहले वाला भारत नहीं
रहा। भारत लेने वाला नहीं देने वाला भारत बन गया है । उन्होंने बताया कि
जब-जब भी विश्व के कई देशों में भूकंप अथवा अन्य त्रासदी आई सबसे पहले
मदद के लिए भारत खड़ा हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कोरोना के बाद
विश्व के अधिकतर देशों की स्थिति खराब हुई। लेकिन भारत तेजी से उभर रहा
है। भारत  तीसरी आर्थिक शक्ति बनने  जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना
में भारत ने 100 देश को दवाइयां बांटी जिसमें 40 देश को मुफ्त में दवाएं
दी। उन्होंने बताया कि जब वे ननखड़ी आ रहे थे तो सड़को की दशा देख परेशान
हुए। जेपी नड्डा ने कहा बीते वर्ष  प्राकृतिक आपदा में केंद्र से आर्थिक
मदद दी गई हो या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का धन  सही उपयोग नहीं
किया । केंद्र द्वारा दी गई राशि का बंदर बांट हुआ है। उन्होंने बताया कि
केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद हिमाचल की कांग्रेस सरकार से इसका
हिसाब मांगेंगे। उन्होंने बताया कि ननखड़ी में जो भीड़ आज उन्होंने देखी
ऐसी भीड़ क्षेत्र में कभी पहले नहीं जुटी। इससे साफ है कि लोग मोदी को
तीसरी बार  प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। उन्होंने कंगना को मंडी लोकसभा
 हलके से लोकसभा भेजने के लिए लोगों से अपील भी की। इससे पूर्व हिमाचल
भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और राज्य सभा सांसद सिकंदर कुमार ने भी जनसभा
को संबोधित किया।

इस से पहले भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष नड्डा ने किन्नौर जिला के  टापरी के
समीप छोल्टू में चुनावी सभा की।    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश
नड्डा ने  चुनावी जनसभा को संबोधित  करते हुए कहा  प्रधानमंत्री मोदी के
नेतृत्व में देश की सीमाओं तक सड़को की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है ।
देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। अब पड़ोसी आंख उठाकर देख नहीं सकते
।उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया की कभी परिकल्पना की जाती थी । लेकिन आज
हर दूर दराज गांव में बैठा व्यक्ति डिजिटल से जुड़ा है।

Exit mobile version