रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट/
भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने आज हस्ताक्षर अभियान ज्यूरी से शुरू कर दिया है। यह हस्ताक्षर अभियान हिमाचल प्रदेश में 618 संस्थान बंद करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शुरू किया है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर के अध्यक्ष कुलवीर खूद , भाजपा प्रत्याशी कॉल सिंह नेगी, भाजपा मण्डल प्रभारी जीवन चौहान, मंडल उपाध्यक्ष किशोर परमार , यशपाल पालसरा , पूर्व प्रत्याशी बृज लाल , अनीता लकटू , बिश्ना भंडारी, मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा , दिनेश खमराल मिडिया सचिव भाजपा मण्डल रामपुर, अनसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोपाल बंसल व पूर्व प्रधान सबेर चंद कश्यप भी शामिल रहे।