Site icon Hindi &English Breaking News

बालिका दिवस पर लड़कियों को आत्मरक्षा के दिए टिप्स

रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—रामपुर के राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सभागार में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जिसमें राणा द वाइपर ने लड़कियों को आत्मरक्षा के टिप्स बताएं। आज के समय में लड़कियां व महिलाएं कई मौकों पर सुरक्षित महसूस नहीं है। सबसे पहले लड़कियों को सावधान रहने की बहुत ज्यादा जरूरत है। खुद पर विश्वास रखें।और अपने दिमाग को तैयार करें। उसके लिए मेडिटेशन करें व्यायाम करें योगा करें क्या कोई शारीरिक गतिविधियां खेलें। इसके साथ-साथ अपने आप को कभी भी कमजोर ना समझे हमेशा अपने आप को शक्तिशाली समझे। इसके साथ साथ राणा ने बताया कि हमारी बॉडी ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है जिसे हम कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। राणा ने बताया कि विश्व की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू जिसका वह अभ्यास करते हैं। उसमें केवल एक उंगली से नाजुक अंगों जैसे आंख ,गला, पेट इत्यादि पर आराम से अटैक किया जा सकता है। और आंख,कान, नाक, गला पेट ,जांघों, घुटना उंगलियां इन पर आराम से अटैक किया जा सकता है।इसके साथ-साथ यदि कोई छेड़छाड़ कर रहा है तो उसके मेन पॉइंट पर आराम से मार सकते हैं। और इसके साथ साथ यदि कोई छेड़छाड़ कर रहा है उसको बार-बार मारने की कोशिश करें और उसके बाद वहां से भागने की कोशिश करें।

Exit mobile version